पाटन: कृषि उपज मंडी में व्यापारी की साढ़े 4लाख कीमत की मूंग हुई चोरी, पाटन पुलिस मामले की जांच मेंजूती
Patan, Jabalpur | Jun 16, 2026 पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे बताया कि पाटन कृषि उपज मंडी में व्यापारी की मूंग चोरी का मामला सामने आया है यहां पर व्यापारी शरद अग्रवाल, विकास अग्रवाल की लोडिंग वाहन में मूंग रखी थी जिसे की अज्ञात चोर चुरा कर ले गए और दूसरे वाहन में लोड कर लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।