सदर: औसानगंज से सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय तक सीवर लाइन विस्तार कार्य का हुआ शिलान्यास
Sadar, Varanasi | May 15, 2026 वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के आदमपुरा जोन अंतर्गत औसानगंज चौराहा से सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय तक सीवर लाइन विस्तार कार्य का शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। करीब 1752.83 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 2010 मीटर लंबी सीवर लाइन परियोजना का शुभारंभ नगर प्रमुख अशोक तिवारी एवं दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पूजन-अर्चन कर किया।