करछना: कुलमई में अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, सवार लापता
करछना थाना क्षेत्र के कुलमई गांव में रविवार-शनिवार दरमियान रात अवैध खनन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। स्कार्पियो सवार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं, गाड़ी पर पांच गोलियों के निशान मिले हैं। हमले के बाद से स्कार्पियो सवार लापता है। सूचना पर एसीपी करछना ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।