बोध गया: बोधगया के जय प्रकाश उद्यान में बीटीएमसी ने मनाई डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती, कैंडल जलाकर किया सूतपाठ
Bodh Gaya, Gaya | Apr 14, 2026 बोधगया के जय प्रकाश उद्यान में मंगलवार की सुबह 11 बजे बीटीएमसी के द्वारा डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में विभिन्न बौद्ध मॉनेस्ट्री और मंदिरों के प्रभारी भिक्षु और लामा एकत्रित हुए।समारोह की शुरुआत कैंडल जलाने और प्रार्थना के साथ की गई।उसके बाद उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।