बिहारीगंज: पुलिस ने ज़मीन विवाद में मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने पूर्व कांड के आरोपी संजय मेहता को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी राजगंज पंचायत वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है। जमीन विवाद में मारपीट मामले में वह नामजद था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार अल सुबह करीब तीन बजे उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।