प्रतापगढ़: दलोट, पीपलखूंट में 2 करोड़ की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ, सड़क और नाली निर्माण से बदलेगी गांव की तस्वीर
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से शुरू की गई अटल प्रगति पथ योजना के तहत प्रतापगढ़ जिले के दलोट पीपलखूंट गांव को बड़ी सौगात मिली है। इस योजना के अंतर्गत गांव में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस वर्ष घोषणा की थी कि जिन गांवों की आबादी 5 हजार से अधिक है, वहां अटल प्रगति पथ का निर्मा