होलिका दहन एवं धुलेंडी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा एसपी कार्यालय में सोमवार शाम 5 बजे पुलिस बल की विशेष ब्रीफिंग ली गई। जिलेभर में 550 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व होलिका दहन स्थल