रक्सौल एयरपोर्ट का भ्रमण कर जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति का लिया जाएगा
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा जिला के वरीय अधिकारियों के साथ रक्सौल एयर पोर्ट का स्थलीय भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा रक्सौल एयर पोर्ट के लिए शेष बचे भू- अर्जन से संबंधित रैयतों का भुगतान शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। रक्सौल परिसदन में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिनका भुगतान नहीं हुआ है उनका एलपीसी और उनके जमीन से संबंधित अभिलेख एक सप्ताह के अंदर अंचल अधिकारी रक्सौल जिला भू अर्जन कार्यालय को भिजवाएं।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्राप्त अभिलेखों का नियमित समीक्षा करें एवं जल्द से जल्द उसका भुगतान सुनिश्चित करें।
अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को निर्देश दिया गया कि रक्सौल अंचल अधिकारी के साथ रेगुलर समीक्षा करें और बचे हुए रैयतों का अभिलेख जिला भू अर्जन कार्यालय को शीघ्र भिजवाएं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अंचल अधिकारी रक्सौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar