हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में गुटखा थूकने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई
चलती बाइक से युवक के ऊपर गुटखा थूक देने पर युवक के ऐतराज करने पर बाइक सवार युवकों ने उसे जमकर पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कस्बे की बड़ी पुलिया के समीप रहने वाले दीपक शिवहरे ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दोपहर में कमलेश तिराहा मीठा लेने गया था। तभी उसके ऊपर बाइक सवार दो युवकों ने थूक दिया। ऐतराज जताने पर गाली गलौज करके जमकर मारा