थावे: थावे मीरगंज मुख्य पथ पर नए साल के मौके पर एसपी अवधेश दीक्षित ने दो दर्जन वाहनों की तलाशी ली, हड़कंप मचा
थावे थाना क्षेत्र के थावे मीरगंज मुख्य पथ पर सोमवार की देर शाम एसपी अवधेश दीक्षित ने नए साल के आगमन को लेकर शराब की टोह में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब दो दर्जन वाहनों की तलाशी ली गई। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने दी।