थावे: भेड़िया रेलवे ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आई महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
थावे थाना क्षेत्र के भेड़िया रेलवे ढाला के समीप पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।