थावे: बरगछिया गांव में आग लगने से तीन झोपड़ियाँ जलकर राख, करीब दो लाख रुपये की संपत्ति नष्ट
थावे थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में अचानक आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा सामान गेहूं, चावल और चौकी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना प्रखंड प्रशासन व पुलिस को दी गई है।