शिमला ग्रामीण: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तारादेवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को पांच बजे ग्रामीण शिमला के तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार आज उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं तारादेवी मंदिर के पंडित कमलेश शर्मा ने पूजा पाठ करने के पश्चात प्रसाद वितरित किया।