शिमला ग्रामीण: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी में होटल में ठहरे महाराष्ट्र के युवक की जिंदा जलकर हुई मौत
राजधानी शिमला के कच्चीघाटी में एक दुःखद घटना सामने आई है। यहां एक निजी होटल के कमरे में अचानक आग लगने से महाराष्ट्र के एक पर्यटक की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के कोरेगांव निवासी 24 वर्षीय रितेश पुडाले के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती शुक्रवार रात को करीब 11 पेश आई है।