मुंगेर: चरौन में उधार में गुटखा नहीं देने पर दुकानदार की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
Munger, Munger | Jul 9, 2026 गुरुवार को खेत से घास लेकर लौट रहे एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान चरौन निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जाता है कि दीपक शर्मा चरौन में किराना दुकान चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार रात एक युवक उनकी दुकान पर उधार में गुटखा मांगने पहुंचा।