हाथरस: प्रेमरघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ADHR संस्था द्वारा मानव अधिकार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमरघु आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक की प्रस्तुति देकर ने व्यक्ति के मौलिक अधिकारों को लेकर आमजनमानस को जागरूक किया गया।