हाथरस: सदर के मोहल्ला छोटा नबीपुर में छत पर कपड़े सुखा रही किशोरी पर बंदरों ने किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटा नबीपुर में आज बुधवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग छत पर कपड़े सुखा रही एक किशोरी पर अचानक से बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया!इस हमले में बंदरों ने किशोरी को छत से गिरा दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं! परिजनों द्वारा किशोरी को हाथरस के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है और उपचार जारी है !