हाथरस: किला स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में जनपद न्यायाधीश ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य को दिलाई शपथ
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के किला स्थित दाऊजी महाराज मंदिर प्रांगण में जिला बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी को जनपद न्यायाधीश द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम का विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बंसल के अलावा अन्य पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर नई जिम्मेदारी दी गई।