जमुई: जमुई कोर्ट में दिनदहाड़े हुई मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 जमुई कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब कोर्ट परिसर के अंदर ही एक युवक के साथ खुलेआम मारपीट की घटना सामने आई। टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा निवासी डिंपल रावत मारपीट के एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान नंदन यादव, चंदन यादव, सहित आधा दर्जन लोग अचानक कोर्ट परिसर में घुस मारपीट की।