बोध गया: जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बयान को बताया भ्रम, कहा- साधना से मजबूत होगा सनातन
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर बोधगया आई अमेरिका की जगतगुरु साईं मां लक्ष्मी देवी ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म के लिए 4 बच्चे पैदा करने और 1 को आरएसएस को सुपुर्द करने के ब्यान पर कहा कि इस पर मै विश्वास नहीं करती हूं।क्या यह भ्रम नहीं है कि आबादी बढ़ाकर सनातन की मजबूत कर सकते है।अगर बच्चा पैदा नहीं भी करे तो सनातनी हो सकते है।