करहल: कुर्रा क्षेत्र में दबंगों ने दलित के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडर में दलित विमलेश कुमार के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। वहीं पीड़ित ने थाना कुर्रा में पहुंच दबंगो के खिलाफ शिकायत की। वहीं थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।