देवबंद: नागल में जैनपुर टोल प्लाजा फायरिंग मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित जैनपुर टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नागल थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक अतुल पंवार ने पुलिस को शिकायत दी है।