शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में रेलवे पुलिया बंद करने पर विरोध, 10 गांवों के आवागमन पर संकट, ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा
शिकोहाबाद स्थित ग्राम पंचायत असुआ क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन द्वारा पुलिया संख्या-77 का रास्ता बंद करने की तैयारी का विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि इस पुलिया के बंद होने से करीब दस गांवों के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित होगा।