ब्यावर: ब्यावर में पुलिस और प्रशासन की अगुवाई में निकली तिरंगा बाइक रैली, उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के नारे
Beawar, Ajmer | Aug 12, 2025 रैली का शुभारंभ ब्यावर सीओ कार्यालय से हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, उपखण्ड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक राजेश कसाना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया,बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों पर निकले। रैली भगत चौराहा, शांति-टावर, अजगर बाबा थान सहित अन्य मार्गो से निकली।