मढ़ौरा: शिल्हौरी मेले में हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार
Marhaura, Saran | May 31, 2026 थानाक्षेत्र के शिल्हौरी स्थित महायज्ञ के मेला में हंगामा करते हुए तीन शराबी व्यक्ति को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार की सुबह दस बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करते हुए तेजपुरवा निवासी प्रमोद कुमार व विकास कुमार जबकि भलुई निवासी उमाशंकर भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेजा गया।