पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश,पांच चोर गिरफ्तार
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर कार्रवाई करते हुए रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे रेल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।