ब्यावरा: कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने ब्यावरा जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को ब्यावरा जनपद पंचायत भवन के निर्माण कार्य का शुक्रवार को दोपहर 2 बजे करीब निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति सहित अन्य तकनीकी की बारिकी से जानकारी ली। इसके साथ ही कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही पर बरतने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।