राघोगढ़: टोडरा गांव: खेत में पानी भरने से रोकने पर भाई ने डंडे से फोड़ा सिर, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | May 13, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक में जामनेर थाना की टोडरा गांव ने भाई पर भाई ने मारपीट के आरोप लगाए है। 13 मई को दर्ज मामले में फरियादी रामबाबू धाकड़ ने पुलिस को बताया, बीती रात मूंग की फसल की रखवाली कर रहा था, भाई दीवान सिंह की पाइपलाइन खुलने से मेरे खेत में पानी भरने लगा, मैंने मोटर बंद कर दी। इस बात पर आरोप है भाई दीवान सिंह ने डंडे से सिर फोड़ दिया उंगली भी जख्मी हो गई।