जबलपुर: गढ़ा में सावन के अंतिम सोमवार को भगवान गैबीनाथ जी की 15वीं भव्य शाही सवारी, महाकाल की तर्ज पर निकलेगी
सावन के अंतिम सोमवार को संस्कारधानी जबलपुर में भक्ति और उत्साह का एक ऐसा नजारा देखने को मिलने वाला है जो हर श्रद्धालु के हृदय को असीम आनंद से भर देगा। पिसंहारी की मढिया से निकलने वाली भगवान गैबीनाथ जी की 15वीं भव्य शाही सवारी इस बार बेहद खास और ऐतिहासिक अंदाज में आयोजित की जा रही है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के पावन उपलिंग के रूप में पूजित भगवान गैबीनाथ स्