पटना ग्रामीण: नीट छात्रा बलात्कार और मौत मामले में पप्पू यादव का प्रदर्शन, CBI पर लापरवाही का आरोप
पटना में NEET छात्रा रेप मौत मामले को लेकर शुक्रवार को सांसद पप्पू यादव सैकड़ो लोगो के साथ सड़क पर उतरे। इनकम टैक्स चौराहे से भारी संख्या में प्रदर्शनकारी CBI ऑफिस का घेराव करने निकले लेकिन इससे पहले पुलिस ने सभी को इनकम टैक्स चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोका दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए और आगे निकल गए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।