गुण्डरदेही: ग्राम कठिया (अर्जुंदा) में सेवानिवृत्त श्री रामकुमार देवांगन का विधायक कुँवर सिंह निषाद ने शाल एवं श्रीफल देकर किया स्वागत
ग्राम कठिया (अर्जुंदा) में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर अपने गृहग्राम लौटे श्री रामकुमार देवांगन का विधायक कुँवर सिंह निषाद द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने देवांगन के देशसेवा के प्रति समर्पण, साहस एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सेना के जवान पूरे देश का गौरव होते हैं। उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने श्री रामकुमार देवांगन जी के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएँ भी दीं।