दिनारा: दिनारा थाना क्षेत्र के अरथू गांव में सब्जी पटवन के दौरान मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, तीन गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | May 3, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के अरथू गांव में सब्जी पटवन के समय मारपीट हुआ जिसमें एक व्यक्ति बूरी तरह जख्मी हो गया। जहां पीड़ित द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वादीनी रुची देवी पति जितेंद्र चौधरी के बयान पर मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई ।