कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पृथ्वी दिवस पर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वधान में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि जागरूक होकर ही धरती को बचाया जा सकता है।