कोडरमा: मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु समाहरणालय परिसर से ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता को लेकर एलईडी वैन किया रवाना
लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त कोडरमा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक जन जागरूकता को लेकर आज समाहरणालय परिसर से ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज के द्वारा ज़िले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एलईडी जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।