बांसवाड़ा: नाथेलाव तालाब पर गांजा पीते युवक को पुलिस ने दबोचा, नशे के विरुद्ध कार्रवाई की गई
नाथेलाव तालाब पर गांजा पीते युवक को पुलिस ने दबोचा आरोपी की पहचान गौरव पुत्र नटवरलाल सरगड़ा के रूप में हुई है, जो मूलतः शेर विलास के पास का निवासी है और वर्तमान में श्रीराम कॉलोनी में रह रहा है।पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को आज सोमवार दोपहर 3 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।