कुरसाकांटा: मेहंदीपुर में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन, छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
आपदा प्रबंधन मंत्री माननीय विजय कुमार मंडल ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कुर्साकांटा प्रखंड के मेहंदीपुर चौक स्थित श्री राम जानकी वन्दना विद्या मन्दिर में एक अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।