ग्वालियर गिर्द: विवाहिता ने शादी के दो दिन बाद की आत्महत्या की कोशिश, एंगल टूटने से बची जान
महाराजपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक नव विवाहिता ने शादी के महज दो दिन बाद फांसी लगाने की कोशिश की।गनीमत ये रही कि विवाहिता ने बाथरूम के जिस लोहे के एंगल से अपने दुपट्टे को बांधा था वह उसके वजन से टूट गया जिसके कारण वह अपने आत्महत्या के मकसद में कामयाब नहीं हो सकी।विवाहिता की 2 दिन पहले ही शादी हुई थी आत्महत्या की कोशिश के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नही चला