कानपुर: कानपुर में ईद पर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहेंगे पुख्ता इंतजाम ,एडिशनल सीपी ने दी जानकारी
कानपुर में ईद पर पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी इस बार मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध है। एडिशनल सीपी ने बताया कि ईद की सुरक्षा को लेकर पांच कंपनी सीपीएमफ ,तीन कंपनी पीएसी, 20 क्यू आरटी और 20 ऑफिसर्स को तैनात किया गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी।