कानपुर: बिठूर में नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज
बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ उसी के गांव के दो परिचित युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।