कानपुर: चकेरी के लालबंगला में घर में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
चकेरी थाना क्षेत्र के लालबंगला स्थित एक घर में आग लग गई।फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।फायर अधिकारी ने बताया सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन जाजमऊ से एक यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाते हुए घर में रखे पांच सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने कहा, कोई जनहानि नहीं हुई है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।