कानपुर: कानपुर में आने वाली ईद को देखते हुए सजा टोपियो और कपड़ों का बाजार ,बाजारों में सेवाइयों और फेनी की भी रही खास डिमांड
रमजान का पवित्र महीना पूरा होने को है 11 अप्रैल को ईद मनाने की तैयारी लोगों ने जोरों शोरों से चालू कर दी है। माह ए रमजान का अंतिम दौर चांद के दीदार के बाद ईद के पर्व को मनाया जाएगा। ईद की मिठास को बढ़ाने के लिए रोजेदारों की खास पसंद किमामी और दूध फेनी सेवाइयों से बाजार पट चुका है। वही कानपुर के टोपी बाजार में भी ईद के मौके काफी सजे दिख रहे है।