मेरठ: समर गार्डन में कमेटी के पैसे मांगने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा, हत्या की धमकी दे रहा दबंग, जो कबाड़ का गोदाम चलाता है
Meerut, Meerut | May 25, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कमेटी के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि कबाड़ का गोदाम चलाने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।