बिसौली: आसफपुर कृषि आजीविका सखी का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न
आसफपुर में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कृषि आजीविका सखी का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार शाम 5 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वर्मा, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार एवं कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित किया गया।