कासगंज: ब्रह्मपुर गांव में खेत पर काम करते समय 15 वर्षीय किशोरी को सांप ने काटा, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
15 वर्षीय किशोरी एकता पुत्री अवनीश चंद्र निवासी ब्रहमपुर अपने खेत पर काम कर रही थी। तभी उसे अचानक सांप ने ऊँगली में काट लिया। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने किशोरी को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा घायल किशोरी का इलाज़ किया जा रहा है।