आंवला: आंवला के मझौआ में धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Aonla, Bareilly | Apr 23, 2026 आंवला तहसील के गांव मझौआ में गुरुवार को दोपहर तीन बजे ग्रामीणों ने एक धार्मिक स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हिंदुओं का एक धार्मिक स्थल है, जिसमें गमाडेट स्थित है।