जमुई: सदर अस्पताल में पुलिस की लापरवाही, अभियुक्त के हाथ में हथकड़ी का रस्सा थमाया गया
Jamui, Jamui | Jul 25, 2026 गिद्धौर थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल में सामने आई है। जहां मेडिकल जांच के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार यादव के हाथ में हथकड़ी के साथ सुरक्षा रस्सा भी उसी के हाथ में था। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। थानाध्यक्ष रासिक मलिक ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।