कलेर: अरवल में दिवा गश्ती: सघन वाहन जाँच से अपराध पर लगेगी लगाम
Kaler, Arwal | Apr 25, 2026 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दिवा गश्ती को और सशक्त बनाते हुए अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम एवं मद्य निषेध अभियान को प्रभावी बनाने हेतु सघन वाहन जाँच अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की कड़ी तलाशी ली गई, जिससे शराब तस्करी एवं अन्य अपराधों पर नकेल कसी जा सकी।