फूलपुर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संगोष्ठी, छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय, अहिरौला में शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के एकदिवसीय शिविर के तहत संगोष्ठी और स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया ।