बज्जू: रणजीतपुरा पुलिस ने 5 माह से फरार 5000 के इनामी तस्कर को दबोचा
Bajju, Bikaner | May 20, 2026 पुलिस थाना रणजीतपुरा ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी भंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब पांच माह से पुलिस से बचता फिर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।