गुमला: स्टेडियम के पास मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद महिला, मोबाइल लौटाने पर इनाम की घोषणा
Gumla, Gumla | Apr 22, 2026 जशपुर रोड स्थित स्टेडियम के समीप मुस्कान टेलीकॉम से एक महिला का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद 15 अप्रैल को पीड़िता ने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के पटेल चौक निवासी महिला किसी काम से मुस्कान टेलीकॉम गई थीं। इसी दौरान एक अन्य महिला उनका मोबाइल चोरी कर फरार हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।